Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    अधिकतर लोगों की सुबह एक कप गरमा-गरम चाय पीने से होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें सुबह एक कप चाय न मिले, तो बेचैनी महसूस करने लगते हैं। आज चाय दुनिया में पानी के बाद सबसे अधिक पीया जाने वाला पेय है। लेकिन ये जानना बहुत जरूरी है कि खाली पेट चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानें खाली पेट चाय पीने से क्या-क्या हो सकता है…

    • ऐसा कहा जाता है कि सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही चाय पीने से सेहत को नुकसान होता है। इसलिए हो सके तो सुबह खाली पेट चाय का सेवन बिल्कुल न करें।
    • सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से यूरिन संबंधित समस्या हो सकती है।
    • अधिक यूरिन आने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने  के साथ -साथ, शरीर में कमजोरी और गंभीर बीमारियों के होने का डर रहता है।
    • स्वस्थ रहने के लिए पेट का ठीक से साफ होना बहुत जरूरी है। पेट के ठीक से साफ न होने की वजह से कई तरह की समस्याओं का डर रहता है।
    • आपको पता होना चाहिए कि चाय में कैफीन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो खाली पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
    • सुबह उठते ही चाय पीने से बचना चाहिए। नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है।
    • खाली पेट चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। इसके अलावा चिड़चिड़ापन भी आ जाता है।
    • खाली पेट चाय पीने से भूख कम लगती है। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही साथ वजन भी कम होने लगता है।