Mumbai Rainsi: Many long distance trains canceled, local train services also affected, know full details
File photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश (Maharashtra Rains) का एक बार फिर आगाज हो गया है। अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश (Mumbai Rains) का अलर्ट जारी हुआ है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई सहित इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों में लगातार बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। वैसे मुंबई में सुबह से ही बारिश हो रही है। 

    मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र होने से मुंबई और इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी। अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (15 सेंटीमीटर से कम) हो सकती है।

    मुंबई में अगले 24 घंटे जारी रहेगी बारिश-

    ज्ञात हो कि मुंबई में बारिश लगातार होने से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। साथ ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, उत्तर कोंकण में भी बारिश का अंदेशा जताया हुआ है।