
नागालैंड: नागालैंड (Nagaland) की एक जेल से 9 कैदी (9 prisoners) फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वह लोहे के दरवाजे और जंजीर तोड़कर फरार हो गए। फिलहाल कैदियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार यहां के मोन जिला जेल (jail) के 9 कैदी 19 नवंबर को जेल से फरार हो गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चल रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि 9 कैदियों में से 2 दोषी हैं और 7 अंडरट्रायल कैदी हैं। और वे लोहे के दरवाजे और हथकड़ी की जंजीर तोड़कर जेल से भाग गए। फ़िलहाल उनका तलाश जारी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। वहीं अन्य लोगों से भी मदद की अपील की है।
Nagaland | 9 inmates of Mon District Jail escaped from the jail on Nov 19. A search op is underway to nab them: Apong Yim, SDPO of Mon
Out of 9 inmates,2 are convicted&7 are undertrial prisoners&they escaped from the jail by breaking the iron door&handcuff lock chain: Police pic.twitter.com/XXL1gvdtHy
— ANI (@ANI) November 20, 2022
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कैदियों में विचाराधीन कैदी और हत्या के दोषी शामिल हैं, वे किसी तरह अपने सेल की चाबियां हासिल करने के बाद शनिवार तड़के भागने में सफल रहे। मोन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा, पुलिस ने विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया है, लुक आउट नोटिस जारी किया है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया है। अधिकारी ने कहा कि कैदियों की ग्राम सभाओं को भी पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है, अगर जेल से भागे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलती है।
इस मामले में पुलिस ने मोन कोतवाली में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कैदियों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। सभी थानों में कैदियों की तस्वीर सर्कुलेट कर दी गई है, जिससे इनकी पहचान आसानी से हो सके। पूरे शहर में इनकी तस्वीरें चिपका दी गई हैं। जेल से भागे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।