Bharat Jodo Nyaya Yatra in Aligarh, Uttar Pradesh
अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Loading

अलीगढ़: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का 43वां दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के अलीगढ़ (Aligarh)  में है। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी शामिल हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने रविवार को यानी आज  अलीगढ़ के जमालपुर (Jamalpur)  में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बोलीं कि बीजेपी सरकार बड़े- बड़े आयोजन कर रही है, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार नहीं है।

किसान अभी भी सड़कों पर 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी 10 साल से सत्ता में है। जी20 समिट जैसे कई बड़े आयोजन हुए, सभी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है, हम भी इस बात से खुश होते हैं लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि क्या देश का सम्मान युवाओं, हमारे पुलिसकर्मियों और छात्रों से नहीं जुड़ा है? युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं, किसान अभी भी सड़कों पर बैठे हैं।

यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ से शुरू होने के बाद एक जनसभा के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी  हाथरस की ओर बढ़ेंगे। लंच ब्रेक के बाद आगरा जाएंगे। यहा अखिलेख यादव और राहुल गांधी संयुक्त जनसभा करेंगे।