
नयी दिल्ली. आखिर कोरोना (Corona) से संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने से भयंकर रूप से जूझ रहे पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) (Milkha Singh) का देर रात शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। फ्लाइंग सिख के नाम से हमेशा से ही दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह बीते 19 मई को कोरोना से बाधित मिले थे। इसके बाद वे फोर्टिस मोहाली में भर्ती रहे। बाद में परिजनों के आग्रह पर अस्पताल में छुट्टी लेकर सेक्टर-8 स्थित अपने आवास पर ही वे अपना इलाज करा रहे थे।
Punjab: Visuals from the residence of former sprinter Milkha Singh in Chandigarh.
Milkha Singh, widely regarded as Flying Sikh, passed away last night & his wife Nirmal Kaur died on June 13 pic.twitter.com/7UdwUFeYHQ
— ANI (@ANI) June 19, 2021
वहीं बीते 3 जून को हालत बिगड़ने पर उन्हें PGI में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन इस मारक संक्रमण के कारण वह बेहद कमजोर से हो गए थे। बीते शुक्रवार दोपहर को अचानक फिर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। बुखार के साथ उनका आक्सीजन स्तर भी नीचे जाने लगा। हालाँकि PGI के डॉक्टरों की सीनियर टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए थी लेकिन देर शुक्रवार रात फिर उनकी हालत बिगड़ गई और रात 11।40 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही भारतीय खेल के एक युग का अंत हो गया। इस दुखद सूचना से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों में अब शोक की लहर फैल गई।
PM Modi extends condolences on the demise of legendary sprinter Milkha Singh, “We’ve lost a colossal sportsperson, who captured nation’s imagination & had special place in the hearts of Indians. His inspiring personality endeared himself to millions. Anguished by his passing way” pic.twitter.com/VfLmJN4yIn
— ANI (@ANI) June 18, 2021
पांच दिन पहले ही हुई थी पत्नी की मौत :
गौरतलब है कि मिल्खा सिंह के साथ उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। उनकी हालत भी गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी भी हालत कई दिनों तक एक सी बनी हुई थी लेकिन बीते 13 जून की शाम को उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी के बीच काफी जुड़ाव था।
Union Home Minister Amit Shah condoles the demise of legendary Indian sprinter Milkha Singh, “He has left an indelible mark on world athletics. Nation will always remember him as one of the brightest stars of Indian sports. Deepest condolences to his family & countless followers” pic.twitter.com/fVxnEPYM6I
— ANI (@ANI) June 18, 2021
पत्नी की मौत के बाद परिजनों को लगने लगा था कि वे भी अब ज्यादा दिन तक जी नहीं पाएंगे, इसलिए पत्नी के निधन की खबर भी मिल्खा सिंह से छिपाकर रखी गई थी। इसके बाद परिजनों ने बताया कि दो दिन से मिल्खा सिंह पत्नी निम्मी से बात करने की जिद कर रहे थे। उनका यह भी कहना था कि उनके सपने में निम्मी आ रही हैं और वे अब शायद इस दुनिया चलीं गईं हैं। बता दें कि निर्मल कौर भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी थीं। इसके साथ ही वे चंडीगढ़ के खेल निदेशक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। गौरतलब है कि मिल्खा सिंह के परिवार में उनकी तीन बेटियां व एक बेटा जीव मिल्खा सिंह हैं। जीव भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक जाने माने गोल्फर हैं।