आम लोगों के चंदे से कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, जानिए क्या है पार्टी का ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

Loading

नई दिल्ली : देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) लोगों से मिलने वाले दान के आधार पर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी और उसी के जरिए अपनी पार्टी चलाएगी। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले डोनेट फॉर देश (Donate For Desh) नाम के अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि इस अभियान के जरिए पहली बार कांग्रेस पार्टी लोगों से दान के लिए अपील कर रही है।

 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर आप लोग अमीर लोगों पर निर्भर रहकर काम करेंगे तो आपको उनकी नीतियों को मानना पड़ेगा। इससे आम जनता का हित प्रभावित होगा। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था। पार्टी इस मुहिम को आगे बढ़ना चाहती है। 

पार्टी के संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय संविधान में चंदा दे सकते हैं। इसके लिए 138 रुपए, 1380 रुपए, 13,800 या 10 गुना की राशि के रूप में चंदा दिया जा सकता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस के लोगों से बातचीत करते हुए उनका भी सहयोग मांगा और कहा कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए इस तरह के अभियान को समर्थन करने की जरूरत है। इसलिए आप लोगों को भी कांग्रेस पार्टी के इस अभियान के प्रचार प्रसार में मदद करनी चाहिए, ताकि पार्टी और मजबूती से आम लोगों के बल पर चुनावी अभियान शुरू कर सके।