
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली स्थित लाल किले (Red Fort) की साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति भी शामिल हो रहे है। यह पहला मौका है जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आ रहे हैं। वह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी भाग लेगी।
This is for the first time that the President of Egypt has been invited as Chief Guest on our #RepublicDay. A military contingent from Egyptian Army will also participate in the Republic Day parade: Ministry of External Affairs (MEA) pic.twitter.com/YslVaqUT7I
— ANI (@ANI) January 21, 2023
जानकारी के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति, अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah el-Sisi) प्रधान मंत्री मोदी के निमंत्रण पर 24-26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। Republic Day पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सिसी भी होंगे। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। जिसमें 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी को होगा। हर साल गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण फ्लाई पास्ट होता है। इस बार 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर होने वाले फ्लाई पास्ट में तीनों ही सेना के 50 एयरक्राफ्ट शामिल होने वाले हैं।