jayant-shah

Loading

नई दिल्ली: आखिरकार जयंत चौधरी (Jayant Chowdhury) की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) बीते शनिवार 2 मार्च देर रात NDA में शामिल हो गई। वहीं जयंत ने बीते शनिवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इसका ऐलान किया। इस बाबत गृहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा- उनके NDA में आने से किसान, गरीब के उत्थान के हमारे संकल्प को और बल मिलेगा।

ऐसा है सीट शेयरिंग का फार्मूला

वहीं सूत्रों के मुताबिक, अब BJP और RLD में समझौता हो गया है।  ऐसा भी बताया जा रहा है कि बागपत और बिजनौर सीट RLD को दी गई।  इसके अलावा उत्तरप्रदेश सरकार में एक मंत्री पद भी RLD को मिलेगा।  देखा जाए तो इस औपचारिक ऐलान में देरी होने की वजह थी सीटों का बंटवारा। बाद में इसे सुलझा लिया गया और आख़िरकार जयंत चौधरी ने बीते शनिवार NDA में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 

पहले से ही था प्लान 

जयंत ने अपने दादा और पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद NDA में जाने के संकेत दिए थे। केंद्र सरकार ने 9 फरवरी को चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। जयंत ने 9 फरवरी को ही I.N.D.I.A का साथ छोड़ NDA में जाने के संकेत दे दिए थे। देखा जाए तो इस पूरे वृतांत के बाद से ही जयंत का मन डोलने लगा था।  इसके बाद से कयास लगाए जाने लगा था कि जयंत बहुत जल्द इंडिया अलायंस का साथ छोड़ NDA में शामिल हो जाएंगे।