chandy
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का आज यानी मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उनके बेटे ने इस बाबत जानकारी दी। ख़बरों के अनुसार, उनकी  चांडी की तबीयत 2019 से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें गले से संबंधित बीमारी थी। उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था। लंबी बीमारी के बाद ओमन चांडी ने आज अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु के बारे में उनके बेटे चांडी ओमन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,”अप्पा का निधन हो गया।” ओमान चांडी की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी, इसलिए वो इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे। 

इस बाबत कांग्रेस  केरल कांग्रेस अध्यक्ष के.सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर अपना गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन। प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।”

ओमान चांडी बेंगलुरू स्थित चिन्मय मिशन हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।  वह केरल के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं।