
नई दिल्ली: देश में चिलचिलाती गर्मी आते ही लोगों को इंतजार रहता है,कि कितना जल्दी मानसून आए और गर्मी से राहत मिले। ऐसे में खुशखबरी यह है,कि देश में 3 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे ही है। मानसून ने अपने सामान्य समय से पहले ही करेल में एंट्री कर ली है। इण्डिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक 29 मई को मानसून ने देश में प्रवेश कर लिया है। इससे एक तरफ जहां किसानों को राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ देशवासियों को गर्मी से निजात मिलेगी।
IMD ने यह जानकारी देते हुए बताया की जल्दी मानसून आने से कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के साथ महाराष्ट्र,मुंबई सहित कई इलाकों में वर्षात होगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आए तूफान के चलते मानसून आसानी से केरल व देश के अन्य क्षेत्रों में जल्द पहुंच रहा है।
विदित है इस बार 16 मई को ही मानसून अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुँच गया था। जिसके बाद तेजी से केरल सहित अन्य राज्यों में दस्तक दे रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने केरल के विभिन्न इलाकों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कुछ तटीय इलाकों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। इसके आलावा बिहार,उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़,उड़ीसा,दिल्ली,तेलंगाना,मध्यप्रदेश में हल्की बारिश कि संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश,राजस्थान आदि राज्यों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है।