Corona is again intimidating in Delhi, 144 new cases surfaced, one more patient died
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) की देश में दहशत के बीच दिल्ली (Delhi) में टेंशन और भी बढ़ गई है। दिल्ली में ओमीक्रोन का दूसरा मामला शनिवार को सामने आया है। एएनआई के अनुसार, दिल्ली में ओमीक्रोन का दूसरा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जिस व्यक्ति का टेस्ट पॉज़िटिव आया है वह पिछले दिनों जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से आया था। व्यक्ति का वैक्सीनेशन (Vaccination) हो चूका है और उसने पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की यात्रा की थी।

    दरअसल, इस वायरस की सबसे पहले जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिली थी। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले इस वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई थी। कोविड-19 वायरस के बी.1.1.529 स्वरूप की पहचान दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को इस स्वरूप को ‘चिंता उत्पन्न करने वाले स्वरूप’ की श्रेणी में डाला है।

    दिल्ली में ताज़ा मामला सामने आने के बाद टेंशन और भी बढ़ गई है। इस मामले से पहले इससे पहले, रविवार को तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 

    इस बीच देश में अब तक ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में  ओमीक्रोन  के सात और नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से तीन मुंबई और चार मामले पिम्परी चिंचवड़ में मिले हैं। जिसके बाद राज्य में  ओमीक्रोन  मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17 और देश में 32 केस हो गई थी।