जाकिर हुसैन, राकेश झुनझुनवाला समेत 106 लोगों को दिया गया पद्म पुरस्कार

Loading

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (22 मार्च ) को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ने गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया। राष्ट्रपति ने पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं सहित 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सूची में देश के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें राजनीति के क्षेत्र से लेकर कला और विज्ञान तक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची