LOKSABHA-ELECTIONS-2024

Loading

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के आहट के बीच आ रही बड़ी खबर के अनुसार, कल यानी शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल दोपहर तीन बजे आएगा। जी हाँ, कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से इस दौरान आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। आज इससे पहले इलेक्शन कमीशन ने सुबह 11 बजे अहम बैठक की, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर के साथ नवनियुक्त दोनों चुनाव आयुक्त शामिल रहे। 

सूत्रों की मानें तो, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है। वहीँ इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम जरुरी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा हुई है। आज इस मीटिंग में सुरक्षा और मतदाताओं की सुविधा पर भी जरुरी बात की गई।

साल 2019 में 7 चरणों में हुए थे चुनाव 

जानकारी दें कि, साल 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में करवाए गए थे। तब चुनाव आयोग ने 10 मार्च को तारीखों का ऐलान किया था। इसमें पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी। वहीं नतीजे 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67% ने अपना वोट डाला था। 

2019 के चुनावी नतीजे 

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 2014 से भी बड़ी बाजी मारी थी। साल 2014 में BJP ने रिकॉर्ड 282 सीट जीती थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, NDA ने 353 सीटें हासिल की थी। साल 2014 की उपेक्षा साल 2019 में BJP को 37।7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि NDA ने 45% वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी।