
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) ने एक ट्वीट कर फोटो शेयर की है जिसमें नए संसद भवन (new Parliament House) की तुलना ताबूत (coffin) से की गई है। इसके बाद अब राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने देशद्रोह (treason) का मामला दर्ज करने की मांग की है। RJD द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने भवन बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज़्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है।
ये क्या है? pic.twitter.com/9NF9iSqh4L
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 28, 2023
#WATCH | A case of treason should be registered against such people who have compared the new Parliament building with a coffin: BJP leader Sushil Modi on RJD's tweet comparing the new Parliament building with a coffin pic.twitter.com/K9FYLMELxX
— ANI (@ANI) May 28, 2023
राजद के नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने वाले ट्वीट पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने वालों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम राजद द्वारा नई संसद की तुलना ताबूत से करने पर कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज वो उसकी तुलना एक ताबूत से कर रहे हैं, क्या वो पुरानी संसद की तुलना ‘जीरो’ से कर रहे थे? हम पहले शून्य में बैठे थे।
राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने अपनी पार्टी द्वारा नई संसद की तुलना ताबूत से करने पर कहा कि हमारे ट्वीट का मतलब यह है कि लोकतंत्र को दफन किया गया है। ताबूत लोकतंत्र को दफन किए जाने का प्रतिनिधित्व करता है। देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यह चर्चा करने की जगह है।