PM MODI

    Loading

    नई दिल्ली. आज यानी रविवार 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) करेंगे। PM मोदी अपने इस ख़ास मासिक कार्यक्रम में आज एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस बार ‘मन की बात’ का यह 95 वां एपिसोड होगा। जानकारी हो कि, प्रधानमंत्री महीने के हर अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को खुद संबोधित करते हैं।

    क्या कहा था पिछली बार 

    गौरतलब है कि, अपने ‘मन की बात’ के 94 वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने हालांकि कई विषयों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, देश को विकसित बनाने का लक्ष्य सबके प्रयासों से ही पाया जा सकता है। पिछले एपिसोड में उन्होंने  सौर्य उर्जा पर भी विस्तार से बात की थी।उनका कहना था कि सौर्य उर्जा से अब हमारे देश में काफी बदलाव आ रहा है। 

    इस बार क्या हो सकता है ख़ास 

    वहीं इस बार, ऐसे कयास हैं कि प्रधानमंत्री मोदी, इस बार  विज्ञान भवन में मनाई गई सेनापति लचित की 400वीं जयंती, संविधान दिवस को लेकर अपनी ‘मन की बात’ कर सकते हैं। इसके साथ ही वे आने वाले गुजरात चुनाव पर भी अपना संदेश दे सकते हैं। 

    यहां देखें-सुने ‘मन की बात’

    जानकारी हो कि आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आप चाहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट मिलेंगे।