प्रह्लाद जोशी (Photo Credits-ANI Twitter)
प्रह्लाद जोशी (Photo Credits-ANI Twitter)

Loading

नई दिल्ली: संसद का विशेष सत्र (Special Session of Parliament) बुलाने पर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इस  पर केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस इतना डरती क्यों है? कांग्रेस जैसी प्रैक्टिस रखी और कानून का प्रावधान है हमने भी वही पालन किया है।

विशेष सत्र के1-2 दिन पहले एजेंडा जरूर बताएंगे: प्रह्लाद जोशी
विशेष सत्र बुलाने के सवाल पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस को इतना डर क्यों है? संविधान के अनुच्छेद 85 के तहत राष्ट्रपति जी समन जारी करते हैं। हम इनको 1-2 दिन पहले एजेंडा जरूर बताएंगे। उन्होंने (कांग्रेस) जैसी प्रैक्टिस रखी और कानून का प्रावधान है हमने भी वही पालन किया है।

संसद का विशेष सत्र कब बुलाया गया है?
बता दें कि  केंद्र सरकार 18 सितंबर से पांच दिन के लिये विशेष सत्र बुलाया है। 18 सितंबर शुरू होने जा रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में प्रश्नकाल और गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा।

विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक पर क्या है विपक्ष का सवाल?
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) ने इस सत्र को लेकर कहा है कि वह 18 सितंबर से बुलाए गए संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में देश से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग करना चाहता है, लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि बैठक का विशेष एजेंडा क्या है। 

I.N.D.I.A द्वारा एंकरो के बैन पर क्या बोले- केंद्रीय संसदीय मंत्री?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन वाले लोग यह प्रेस की स्वतंत्रता को नहीं मानते। अगर आपके पास सही उत्तर है तो आप आएं। आप प्रश्नों से क्यों डरते हैं? ऐसे भी चैनल हैं जहां भाजपा के खिलाफ बोला जाता है लेकिन भाजपा ने कभी उनका बहिष्कार नहीं किया क्योंकि हमारे पास उत्तर हैं। आपातकाल से अब तक वे प्रेस के खिलाफ हैं। मैं इसका खंडन करता हूं।