PTI Photo
PTI Photo

Loading

नई दिल्लीध/मुंबई: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दिया है। मानसून के आने से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी यानी मौसम विभाग ने कई राज्यों और शहरों में अलर्ट भी जारी कर किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में अभी भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां नाम मात्र भर का मानसून ने दस्तक दिया है। किसान से लेकर आम लोग तक बारिश इंतजार में हैं। 

आइये जानते हैं देश के अलग- अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज क्या है?

शुरूआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से। दिल्ली में शानिवार से ही भारी मूसलाधार बारिश हो रही है। कल के दिन राजधानी के भीतर रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। दो दशक का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं शनिवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अर्लट जारी किया है।

 महाराष्ट्र  में 24 जून से लगातार बारिश
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 जून को मानसून ने दस्तक दे दिया था। तब से यहां लगातार बारिश हो रही है। हालांकि महाराष्ट्र में हल्कि बारिश हो रही है। अभी फिलहाल इस बारिश से महाराष्ट्र में किसी तरह की खतरे की घंटी मौसम विभाग ने संकेत नहीं दिया है। 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के लोसर में हिमपात होते देखा गया। ताजा हिमपात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है।

हरियाणा में भारी बारिश 
हरियाणा में भारी बारिश हो रही है। यहां के भारी बारिश का असर गुरुग्राम के सड़कों तक देखने को मिला। बताया जा रहा है कि हरियाणा में हो रहे भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं हरियाणा के पुचकुला के  मोरनी हिल्स पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। श्रीनगर में हो रहे लगातार बारिश की वजह से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालू  मौसम की जानकारी के हिसाब से ही कार्यक्रम की योजना बनाए: CM उत्तराखंड 
उत्तराखंड के मौसम के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण कई जगह पर भूस्खलन, नदी का जलस्तर बढ़ना आदि जैसी स्थिति उत्पन्न होती है जिसे लेकर प्रशासन, आपदा प्रबंधन और पुलिस की निगरानी है। जो श्रद्धालू हैं उनसे हमारा अनुरोध रहेगा कि मौसम की जानकारी लेते हुए आगे के कार्यक्रम की योजना बनाए। आपदा स्थिति के मद्देनज़र किसी भी कर्मचारी को अपना मोबइल फोन और संचार के जो भी माध्यम है उसे ऑन रखने को कहा गया है ताकि कभी भी आपातकाल स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।

उत्तर प्रदेश में गर्मी की मार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में रहने वाले शैलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यहां गर्मी से हाल बेहाल हैं। बारिश तो होती है लेकिन हल्की बारिश, जिससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता। वहीं धान रोपने का भी  समय हो गया है। किसान भी अच्छी बारिश के आस में बादलों को निहार रहे हैं।