अंगूर के बीज के तेल से पाएं सुंदरता

Loading

-सीमा कुमारी

आज हर एक महिला स्किन और बालों से संबंधी समस्या से परेशान है| इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या -क्या नहीं करती हैं| क्योंकि आज की बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते वह खुद की इतनी केयर नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण वह रूखी स्किन, एक्ने और बालों का असमय सफेद आदि होने से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा ऑयल बताते हैं, जिससे आपकी सारी परेशानी का हल एक साथ हो जायेगा। अंगूर के बीज का तेल। अंगूर जितना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं उतना ही इसका ऑयल हमारी स्किन और हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए आज अंगूर के बीज के तेल के फायदे और इसके इस्तेमाल के कुछ तरीके बताते हैं।

  • बढ़ती उम्र के साथ स्किन की उम्र भी बढ़ती जाती है। इसके कारण चेहरे पर लाइन्स और झुर्रियां आने लगती हैं जिससे स्किन की सारी खूबसूरती खराब हो जाती है। ऐसी समस्या में भी आप इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
  • बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन की रंगत खोने लगती है। ऐसे में अगर आप निखार को वापिस लाना चाहते हैं तो आप इस ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपकी स्किन टोन में काफी सुधार आएगा।
  • अंगूर का तेल सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इस ऑयल का इस्तेमाल करने से आपके बाल हेल्दी होते हैं। इसमें पाए जाना वाला विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
  • धूप में जाने से पहले इस ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। इस तेल का इस्तेमाल से सूरज की किरणों से बचाव होती है|
  • इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ होने के साथ ड्रैंड्रफ की परेशानी भी दूर होती है|
  • अगर आपकी स्किन जल्दी रूखी हो जाती है। तो इसके लिए आप इस तेल का इस्तेमाल करें। इसे दिन में एक बार जरूर लगाएं और फिर आपको पूरा दिन किसी क्रीम की जरूरत नहीं पड़ेगी।