-सीमा कुमारी
अधिकतर लोगों को पेड़-पौधे लगाना बेहद पसंद होता है, क्योंकि उनका मानना है कि घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली के साथ-साथ घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। साथ ही इससे घर की खूबसूरती भी बढ़ती है। लोग अपने-आप को फ्रेश महसूस करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए। क्या हैं मान्यताएं, चलिए जानें इस बारे में…
- चमेली का पौधा घर में लगाने से कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मूड सही रहने से रिश्ते में मिठास भी बनी रहती है। इसलिए घरों में चमेली का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें
- गुलाब का पौधा घर में लगाने से हवा शुद्ध होने के साथ खुशियों का आगमन होता है। माना जाता है कि इससे लव लाइफ में आने वाली परेशानियां दूर होकर रिश्ते में मजबूती आती है।
- एलोवेरा का पौधा लगाने से सेहत अच्छी रहती है। यह एक अच्छे एयर प्यूरिफायर की तरह भी काम करता है। ऐसे में घर की हवा शुद्ध करने और सेहतमंद रहने के लिए एलोवेरा का पौधा घर पर जरूर लगाएं। यह घर की सामान्य रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है।
- तुलसी के पौधे के बारे में आपको पता तो ज़रूर होगा, कि तुलसी का पौधा पवित्र पौधा होता है, जिसकी पूजा की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इसके अलावा घर पर तुलसी का पौधा होने से हवा में ऑक्सीजन का लेवल भी सही रहता है।
- हल्दी का पौधा लगाने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।
- ऐसा माना जाता है कि घर में नारियल प्रजाति के पेड़ लगाने से मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है। इससे घरों में रहने वाले लोगों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।