गठिया के दर्द में आज़मा कर देखें ये घरेलू नुस्खे, जोड़ों के दर्द से मिल सकती है बड़ी राहत

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आजकल हर कोई जोड़ों के दर्द से परेशान है। 40 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में ये समस्या आम है। लेकिन, कई बार ये कम उम्र के युवाओं में भी देखने को मिलता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप कई घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-

    जानकारों के अनुसार, अदरक में दर्द और सूजन को कम करने वाले तत्व होते है। आप जोड़ों के दर्द में भी अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नियमित रूप से तिल के तेल की मालिश भी कर सकते है। क्योंकि   अदरक का तेल जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है। ये प्रभावित हिस्से में दर्द को कम करता है।

    जायफल जोड़ों के दर्द को ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में कारगर होता है। जायफल में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके अलावा इस तेल में मिलाया जाने वाला गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि होती है, ये एंटी-वायरल होने के साथ-साथ दर्द निवारक भी होता है। इसके प्रयोग से बने तेल से घुटनों की मालिश करने से दर्द जल्द ही दूर हो जाता है।

    आयुर्वेद के मुताबिक, लहसुन एक अच्छा दर्द निवारक माना जाता है। लहसुन में विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसे कच्चा खाने से जोड़ों के दर्द की तो समस्या दूर होती है।

    जोड़ों के दर्द के लिए आप ब्रोकली का सेवन करें। मैदा से बनी चीजों से परहेज करें। साथ ही चीनी, मिठाई और ठंडी चीजों से भी परहेज करें।