Mahashivratri 2024, Lifestyle News
महाशिवरात्रि 2024 (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: श्रद्धा और भक्ति का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ (MahaShivratri 2024) जल्द आने वाला है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि बेहद उत्साह और श्रद्धा से भरा प्रमुख पर्व होता है। इस वर्ष 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। यह शुभ दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन होता है।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन शिवलिंग की पूजा करने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ कामों को करके शिव जी को सरलता से प्रसन्न किया जा सकता है।

ऐसे में आइए जानें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से महाशिवरात्रि के दिन अगर घर में इन 3 में से कोई भी पौधा एक लगाया जाए तो समस्त शिव परिवार की कृपा बनी रहती है। 

इन पौधों को लगाना होता है शुभ 

धतूरे का पौधा

भगवान भोलेनाथ को अर्पित की जाने वाली चीजों में एक धतूरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे तो कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन धतूरा एकमात्र ऐसा पौधा है, जिसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर की बरकत बढ़ती है।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के साथ ही, अगर आप महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र का पौधा घर में लगाते हैं तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे। साथ ही, आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

 मोगरे का पौधा

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही घर में मोगरे का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। मोगरा माता पार्वती का प्रिय पुष्प है। ऐसे में यदि आप मोगरे का पौधा घर में लगाते हैं तो माता पार्वती के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सुख के साथ बीतता है।