सोलो ट्रिप के लिए मशहूर हैं यह पर्यटन स्थल

Loading

भारत बेहद ही खूबसूरत देश है, जहां कई सारे सुंदर और मन मोह लेने वाले पर्यटन स्थल हैं। अक्सर लोग परिवार या अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। वहीं अब सोलो वुमन ट्रैवलर्स का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए ऐसे सफर पर निकलना एक चर्चित अवधारण रही है, जिसमें ‘सुरक्षा’ को खास तौर पर महत्त्व दिया जाता है। अपने देश में भी ऐसे पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं। इनमें महिलाओं के विभिन्न वर्ग शामिल हैं जैसे कि कोई आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, तो कोई ट्रैवल ब्लॉगर हैं। तो आइए जानते हैं सोलो ट्रिप के लिए कुछ खास पर्यटन स्थल…

कुफरी-
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपने आप में अनोखा और बेहद खूबसूरत है। यहां कई आकर्षक झील, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी उत्तम है और यहां पर्यटकों का स्वागत भी बेहद बेहतर तरीके से होता है। 

मुन्नार-
मुन्नार भारत का सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल है। यह पर्यटन स्थल चाय के बगीचों, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और हरियाली के लिए यह मशहूर है। यहां के स्थानीय निवासियों को उनके गर्मजोशी वाले स्वभाव के लिए जाना जाता है। मुन्नार सोलो ट्रिप के लिए एक बेहतर पर्यटन स्थल है। 

ऋषिकेश-
उत्तराखंड का ऋषिकेश बेहद ही खूबसूरत शहर है। इसे हिमालय के मुख्य द्वार और वर्ल्ड योग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश ही नहीं, दुनियाभर से लोग योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मज़ा लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रेवल के लिहाज से यह जगह बेहतरीन है। यहां आपको सुकून और शांति का अहसास होता है।