File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना (Corona Virus) का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है। राजधानी मुंबई (Mumbai) का हाल बहुत ही बेकार होते जा रहा है। इसी वजह से सरकार ने सख्त लॉकडाउन (Strict Lockdown) भी लगा दिया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि न तो अब वे बेवजह घर से बहार निकल सकते हैं और न ही वह किसी से मिल सकते हैं। इस बीच एक शख्स ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे अपनी प्रेमिका (Girlfriend) की याद आ रही है, उससे मिलने और बाहर जाने के लिए उसे किस स्टीकर (Sticker) का उपयोग करना चाहिए। उसके इस ट्वीट (Tweet) का मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने जवाब भी दिया है। 

    जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘हम इसे आपके लिए आवश्यक समझते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आता है। दूरी दिलों को मजबूत करती है और वर्तमान में आप स्वस्थ हैं। हम जिंदगी भर आप दोनों के साथ की कामना करते हैं, यह सिर्फ एक चरण है।”

    मुंबई पुलिस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रह है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को चार हज़ार से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं एक हज़ार से ज़्यादा बार इसे रीट्वीट भी किया गया है। जबकि बहुत से लोग इस ट्वीट पर मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।