suicide
File Photo

Loading

देवला. तहसील के खामखेड़ा (Khamkheda) के पास मांगबारी घाटी में अज्ञात व्यक्ति ने फांसी (Hanging) लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस मामले में गांव के प्रधान संजय मोरे ने देवला पुलिस थाना (Devla Police Station) को सूचित किया। इसके बाद देवला पुलिस थाना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 50 वर्ष का है, जिसने करीब दस दिनों पूर्व एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक का शव पूरी तरह से सढ़ चुका है। इसने सुनहरे रंग का जैकेट, पिले चेक्स का शर्ट व जीन्स पहनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए देवला ग्रामीण अस्पताल में रवाना किया। पोस्ट मार्टम के बाद ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस मामले की अधिक जांच पुलिस निरीक्षक सुहास देशमुख कर रहे हैं।