आज का भविष्य,  रविवार, 19 मार्च 2023

Loading

आज का भविष्य– रविवार 19 मार्च 2023
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, मिलनसार होगा, यदि धनु हुई तो सुन्दर एवं व्यक्तित्व मधुर होगा, चालाकी का अभाव रहेगा, किसी भी कार्य को सूझबूझ और विवेक से करेगा, न्यायप्रिय और माता पिता का भक्त होगा।
मेष– जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्य बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
वृषभ– अनुभवी लोगों का साथ केरिअर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी।
मिथुन– अटका धन वसूलने में मित्रों का सहयोग मिलेगा, बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, दैनिक कार्यों में अड़चनें आयेंगी।
कर्क– कार्यक्षेत्र की उलझनें धीरे धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे।
सिंह– कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये, मान-सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, नया खर्च सामने आयेगा।
कन्या– धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं, आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा।
तुला– भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी, यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी वांछनीय है।
वृश्चिक– तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन में दुख होगा।
धनु– निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी होगी, नई जवाबदारी संभालना पडे़गी, साहसिक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यों की पूति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा।
मकर– बदले माहौल में खुद को ढ़ालना मुश्किल होग, वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी।
कुम्भ– दुविधा को छोड़कर काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यों से दूर रहें, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
मीन– भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा, लेखन, अध्ययन में सफलता मिलेगी, राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी।

व्यापार-भविष्य–
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से अरहर, मूंग, मोठ, जौ, उड़द में तेजी होगी, बिनौला, घी, तेल में भी समता रहेगी, रूई, कपास में मंदी का योग है। भाग्यांक 3975 है।