डेविड वॉर्नर के ऊपर से नहीं उतर रहा ‘पुष्पा’ का बुखार, बेटी संग फिर आए अल्लू अर्जुन के अवतार में

    Loading

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका इंडिया से खास रिश्ता है। उन्हें बॉलीवुड के फिल्म और गाने काफी पसंद हैं। जिन पर वह अक्सर बेहतरीन वीडियो बनाते रहते हैं। ऐसे में फ़िलहाल उन पर पुष्पा  (South Film Pushpa) का खुमार चढ़ा हुआ है। 

    इन दिनों वह ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा के गाने पर कई तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटियों को भी पुष्पा मूवी का हिट सांग ‘सामी’ पर डांस करते हुए देखा गया था। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

    डेविड वार्नर के इस लेटेस्ट वीडियो में वह पुष्पाा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनका साथ उनकी बेटी भी दे रही है। उनकी बेटी भी अपने पापा के साथ अल्लू अर्जुन का फेमस एक्शन करते हुए दिख रही है। वीडियो में वॉर्नर डायलॉग ‘पुष्पाा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या… फायर है मैं’ बोलते दिख रहे हैं। 

    इस वीडियो को वार्नर ने सॉइल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? मेरे लिए यह डायलॉग फिनिश करें? इस खराब लीपसिंग के लिए सॉरी। ये पहली बार नहीं है, जब वॉर्नर ने पुष्पा फिल्म पर कोई वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई वीडियो बनाए हैं। 

    ये रहे वॉर्नर के पुष्पा फिल्म पर बने कुछ वीडियो

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

    वॉर्नर के वीडियो पर पुष्पा फिल्म के मुख्य किरदार निभाने वाले अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया था। वॉर्नर ने गाने श्रीवल्ली पर खुद डांस किया और वीडियो शेयर किया था। वे इस गाने पर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग करते दिख रहे थे। इसी वीडियो में अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया। वहीं, एक और वीडियो में वह अल्लू अर्जुन की स्टाइल में उनका डायलॉग बोलते हुए दिखे। इस वीडियो में भी अल्लू अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।