Harry Brook out of IPL 2024 due to personal reasons
हैरी ब्रूक (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने इस सीजन में खेलने से इंकार कर दिया है। ब्रूक ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में अब दिल्ली ब्रूक की जगह एक नए खिलाड़ी की तलाश में है। बता दें कि दिल्ली ने ब्रूक को ऑक्शन में 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

दरअसल, भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज से भी इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए सीरीज से नाम वापस लिया था। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो अब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में न खेलने का फैसला किया है। 

गौरतलब है कि ब्रूक का आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 11 मैच खेले हैं और इस दौरान केवल 190 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल में एक शतक जड़ा है। वह पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने दोगुनी रकम देकर ऑक्शन में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थे। लेकिन दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

ऐसे में अब दिल्ली ब्रूक की जगह नए खिलाड़ी की तलाश कर रहा है। ब्रूक का ओवर ऑल टी20 परफॉर्मेंस शानदार रहा है। उन्होंने 127 मैचों में 3032 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें ब्रूक के 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर नाबाद 105 रन रहा है।