Hardik Pandya, can make a comeback in Team India with this international series
File Photo

गौरतलब है कि बीते कई महीनों से टीम इंडिया के सिलेक्टर्स उनके पक्ष में नहीं थे।

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के ताज़ा सीजन में IPL की नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) के धाकड़ ऑल-राउंडर और गबरू कप्तान हार्दिक पांड्या ने हंगामा बरपा दिया है। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से टीम इंडिया के सिलेक्टर्स उनके पक्ष में नहीं थे। लेकिन अब उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय नेशनल टीम के दरवाजे खोलने के लिए तैयार हैं।

    गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने आइपीएल 2022 के सबसे ताज़ा पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (RR vs GT Hardik Pandya) 87 रन बनाए। उसके बाद उनकी टीम ने जबरदस्त गेंदबाजी और फील्डिंग का नजराना भी पेश किया और Gujarat Titans ने RR धूल चटाई। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी से जुड़े एक सदस्य ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, “वे (Hardik Pandya) सुपर-प्रभावशाली रहे हैं। अगर वे IPL 2022 में इसी तरह प्रदर्शन दिखाते रहे और अपनी फिटनेस बरकरार रखे, तो यकीनन वे टीम इंडिया में वापसी करेंगे।”

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I Series 2022 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

    ऑफिशल ने कहा, “फिलहाल हमें SA vs IND T20I Series 2022 के लिए टीम चयन को लेकर जानकारी नहीं है। लेकिन, हम IPL 2022 के प्रदर्शन पर निगाहें बनाए हुए हैं और कुछ युवा खिलाड़ियों को अवसर देने पर जोर देंगे।”

    टीम इंडिया के चयनकर्ता Hardik Pandya से क्यों  प्रभावित हुए

    • GT के पहले सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों के बाद अपनी टीम को IPL 2022 Points Table में शीर्ष पर बनाए रखा है।
    • इंजरी से रिहैब के बाद उनकी वापसी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जानदार प्रदर्शन नजर आ रहा है।
    • IPL 2022 में अब तक खेले कुल 5 मैचों में नाबाद हाफ सेंचुरी ठोक चूके हैं। उन्होंने अब तक 75 के ऐवरेज से 228 रन बनाए हैं।
    • IPL 2022 में बतौर गेंदबाज वो एकदम फिट दिख रहे हैं। अब उनकी बोलिंग फिटनेस पर उठे सवालों पर विराम लग सकता है।
    • उन्होंने अब तक कुल 18.2 ओवर बोलिंग की है और 35 के ऐवरेज से 4 विकेट चटकाए हैं।

    साउथ अफ्रीका का दौरा 2022

    आपको याद दिला दें कि IPL 2022 के समाप्त होने के बाद भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी समूची टीम ICC T20 World Cup, 2022 के लिए भी तैयारी करेगी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की टीम जून में भारत के दौरे पर आ रही है। ऐसे में इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी संभव है।