IND vs SA 2nd T20 | दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा T-20 मैच जीत बनाई बढ़त, 5 विकेट से भारत को हराया | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट5 महीने पहले

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा T-20 मैच जीत बनाई बढ़त, 5 विकेट से भारत को हराया

ऑटो अपडेट
द्वारा- Kirtesh Dhoble
कंटेन्ट राइटर
10:34 AMDec 13, 2023

13.5 ओवरों में बनाए 154 रन, 5 विकेट से जीत

साउथ अफ्रीका की टीम में बारिश से प्रभावित मैच में शानदार बल्लेबाजी के दमपर भारत को 5 विकेट से हरा दिया। टीम ने 13.5 ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 14 और एंडिले फेहलुकवायो के नाबाद 10 रनों की पारी के साथ साथ छठे विकेट के लिए 6 गेंदों पर की गयी  15 रनों की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर ली। एंडिले फेहलुकवायो के द्वारा जडेजा की गेंद पर लगाए गए छक्के के साथ मेजबानों ने जीत हासिल की। 

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए उसके घरेलू मैदान पर भारत 5 साल बाद कोई टी-20 मैच हार सका है। उसे पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर हार मिली थी।

00:06 AMDec 13, 2023

10 ओवर के बाद 116/4

साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद 4 विकेट पर 116 रन है. मोहम्मद सिराज ने हेनरिक क्लासेन के रूप में चौथे बल्लेबाज पवैलियन भेजा.  फिलहाल, साउथ अफ्रीका जीत के लिए 30 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है.

23:58 PMDec 12, 2023

8 ओवर के बाद 96/2

 साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 ओवर के बाद 2 विकेट पर 96 रन है. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 17 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेल पवैलियन लौट गए. इससे पहले मैथ्यू ब्रीट्जके सात गेंद में 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. 

23:09 PMDec 12, 2023

अफ्रीका को 90 गेंद में बनाने होंगे 152 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को बारिश के कारण रोके जाते समय भारतीय टीम ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिये। अब टीम इंडिया बैटिंग के लिए नहीं आएगी। डीएलएस पद्धति से दक्षिण अफ्रीका के सामने 15 ओवर में 152 रनों का रिवाइज्ड टारगेट है। अब मैच 11:10 पर शुरू होगा।  

22:14 PMDec 12, 2023

टीम इंडिया का स्कोर 180/7, बारिश के वजह से रुका खेल

19.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 180 रन है. रिंकू अब 39 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के के साथ 69 पर पहुंच गए हैं. वही, मोहम्मद सिराज उनके साथ मैदान में है . बारिश के वजह से खेल को रोका गया है. 

 

21:27 PMDec 12, 2023

टीम इंडिया का स्कोर 84/3

10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन हो गया है. सूर्यकुमार यादव 23 गेंदों में 36 और रिंकू सिंह सात गेंद में सात रन पर खेल रहे हैं. इससे पहले तिलक वर्मा 20 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए. भारत को शुरूआती दो ओवेरों में दो बड़े झटके लगे, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

20:18 PMDec 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लिज़ाद विलियम्स और तबरेज़ शम्सी.

20:17 PMDec 12, 2023

भारत की Playing 11

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार.

20:16 PMDec 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी चुनी है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा.

20:16 PMDec 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी चुनी है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा.

Loading

गक्बेरहा: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद बारिश से प्रभावित मैच में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारतीय टीम में शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है।  भारत के द्वारा दिए लक्ष्य को 13.5 ओवरों में हासिल करके सीरीज में बढ़त बना ली।

 

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.