ipl 2022 mumbai indians rohit-urges-mi-teammates-to-show-desperation-and-hunger-after-3-losses

    Loading

    -विनय कुमार

    लीग क्रिकेट के महाकुंभ IPL के ताज़ा सीज़न IPL 2022 में 13 अप्रैल की रात ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians) लगातार पांचवां मुकाबला हार गई। ‘पंजाब किंग्स’ के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) ने 5 बार के चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  की टीम को (PBKS vs MI) 12 रनों से हरा दिया। ‘मुंबई इंडियंस’ की लगातार 5 हार के बाद अब सभी ये सोच रहे हैं कि क्या अब भी ‘मुंबई इंडियंस’ की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है ?

    बीते बुधवार, यानी कल ‘पंजाब किंग्स’ (PBKS) ने पहले बल्लेबाज़ करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने जितनी शानदार बल्लेबाजी की, वैसी ही धारदार गेंदबाज़ी भी की। ‘पंजाब किंग्स’ (PBKS) के कप्तान  मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal Captain) और  शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने जबरदस्त हाफ सेंचुरी ठोकी। जबकि, टीम के घातक गेंदबाज ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने ‘मुंबई इंडियंस’ के 4 विकेट चटकाए। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Bravis) की 49 रनों की विस्फोटक पारी बेकार चली गई। ‘पंजाब किंग्स’ इस ताज़ा जीत के साथ IPL 2022 के प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) 5 हार के साथ सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

    IPL 2022 में MI का प्रदर्शन

    1. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 4 विकेट से हराया।

    2. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 23 रनों से हराया।

    3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 5 विकेट से हराया।

    4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने 7 विकेट से हराया।

    5. पंजाब किंगस (Punjab Kings) ने 12 रनों से हराया।

    IPL 2022 में MI के बाकी बचे मैच

    1. MI vs LSG: 16 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे

    2. MI vs CSK: 21 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे

    3. MI vs LSG: 24 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे

    4. MI vs RR: 30 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे

    5. MI vs GT: 6 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे

    6. MI vs KKR: 9 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे

    7. MI vs CSK: 12 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे

    8. MI vs SRH: 17 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे

    9. MI vs DC: 21 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे

    गौरतलब है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ (IPL 2022 Play-off) में क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे 9 मैचों में से 8 में जीत दर्ज़ करनी होगी। इस ताज़ा सेवन में लगातार 4 हार के बाद 5वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी पहली जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा दिया और एक जीत के बाद 2 प्वाइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है।

    फिलहाल, कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson Captain RR) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अब तक खेले 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स लेकर IPL 2022 Points Table में टॉप पर है। आज एक बार फिर RR मैदान में उतर रही है। उसका सामना होगा GT से। पॉइंट्स टेबल में RR, KKR, PBKS और LSG टॉप 4 पायदान पर मौजूद है।