Team-India's-new-jersey-for-the-upcoming-T20-World-Cup-released,-see-these-special-pictures
Photo: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। वहीं, वर्ल्ड के पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। जर्सी की तस्वीर सामने आने के बाद यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीम इंडिया की इस नई जर्सी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पोज देते नजर आ रहे हैं।  टीम की यह जर्सी नीले रंग की है। जिसमें तीन स्टार बने हुए हैं। बता दें कि, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 

    बीसीसीआई ने जर्सी लॉन्च करते हुए ट्वीट कर लिखा, “भारत के सभी क्रिकेट प्रशंसक, यह आपके लिए है। पेश है नई टी20 जर्सी – एक ब्लू जर्सी।” 

    जानें जर्सी पर तीन स्टार का मतलब?

    टीम इंडिया की जर्सी पर बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन स्टार बने है। यह स्टार भारत के वर्ल्ड कप जीतने की संख्या को बताया है। बता दें कि, टीम इंडिया ने 1983 में पहली बार कपिलदेव की कप्तानी में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। जिसके बाद 2007 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने में में कामयाब हुई थी। 

    16 अक्टूबर से आरंभ होगा T20 वर्ल्ड कप

    उल्लेखनीय है कि, आगामी  T20 का वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहा है। ICC T20 World Cup -2022 की मेज़बानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। इस वर्ल्ड कप का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया (SRL vs NAM T20 World Cup) के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK T20 World Cup-2022) 23 अक्टूबर को होगा।