Tata IPL 2022
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के Play-Off में अगर बारिश खलनायक बनकर आती है और निर्धारित समय में खेल पूरा नहीं होता है तोइस सीज़न के सुपर ओवर से हो सकता है फैसला। IPL की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर मैच में 1 भी ओवर का खेल संभव नहीं हो पाए, Points Table में नेट रन रेट के आधार पर विजेता का फैसला होगा।

    यह नियम IPL 2022 Qualifire-1, IPL 2022 Eliminator Match, IPL 2022 Qualifire-2 पर भी लागू होंगे, जिनके लिए कोई रिजर्व दिन नहीं हैं। IPL 2022 FINAL MATCH के लिए 30 मई को रिजर्व डे रखा गया है। यह मैच रात 8 बजे आरंभ होगा। आईपीएल के Play-Off मैचों की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगी। दो मैच वहां खेले जाएंगे। खबरों के मुताबिक, बारिश की आशंका है। इसी के मद्देनजर IPL मैनेजमेंट ने गाइडलाइंस जारी किए हैं।

    मंगलवार, 24 मई को Qualifire-1 में RR vs GT मैदान में होंगी। जबकि, अगले दिन इसी मैदान पर IPL 2022 Eliminator Match में LSG vs RCB का सामना होगा।  IPL 2022 Qualifire-2 और IPL 2022 Final Match अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्रमश: अगले शुक्रवार और रविवार को खेला जाएगा।

    आईपीएल की जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर IPL 2022 Play-Off मैच में खेल 5 ओवर तक कम किए जा सकते हैं। IPL 2022 Eliminator Match और Qualifire Match में एक्स्ट्रा टाइम दिए जाने के बावजूद अगर 5 ओवर का खेल पूरा नहीं हो सके, तो विजेता का निर्णय सुपर ओवर से होगा।

    साथ ही, यदि, Super Over से भी फैसला नहीं हो पाया तो, लीग स्टेज में खेले गए मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति के मद्देनजर Play-Off या IPL 2022 Final Match के विजेता का फिसला किया जाएगा। 29 मई को फाइनल मैच होना है, और यदि एक भी बॉल खेल होता है तो मैच अगले दिन फाइनल मुकाबला वहीं से आरंभ किया जाएगा जहां पहले दिन रुका था।