Novak Djokovic won the 23rd Grand Slam title; Left behind Rafael Nadal, know which player has won how many Grand Slams so far?

Loading

पेरिस: दुनिया के मशहूर टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वह टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (Grandslam) खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराकर करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। ऐसा करते हुए उन्होंने 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल (Rafael Nadal) को पीछे छोड़ दिया।

सर्बिया के 36 वर्ष के जोकोविच ने तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 7.6, 6.3, 7.5 से जीत दर्ज की। वह नडाल से एक खिताब आगे और अब टेनिस को अलविदा कह चुके रोजर फेडरर से तीन खिताब आगे हो गए। तो आइए जानते हैं अब तक किस खिलाड़ी ने कितने जीते ग्रैंड स्लैम…

प्लेयर   चैंपियनशिप
नोवाक जोकोविच  23
राफेल नडाल  22
रोजर फेडरर  20
पीट सम्प्रास  14

जोकोविच ने किस साल में कितने ग्रैंड स्लैम जीते?

  • 2008 : 1
  • 2011 : 3
  • 2012 : 1
  • 2013 : 1
  • 2014 : 1
  • 2015 : 3
  • 2016 : 2
  • 2018 : 2
  • 2019 : 2
  • 2020 : 1
  • 2021 : 3
  • 2022 : 1
  • 2023 : 2

जोकोविच ने किस स्पर्धा में कितने ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं?

  • ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट: 10
  • विंबलडन चैंपियनशिप   : 7
  • फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता: 3
  • अमेरिकी प्रतियोगिता: 3