delhi
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बार फिर दुनिया में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जापान से भारत घूमने आई एक महिला के साथ कुछ दरिंदों और लफंगों ने होली के दिन ना सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसके ऊपर जबरन रंग भी डाला। 

हद तो ये रही कि, एक युवक ने इस युवती के सिर पर अंडा तक फोड़ा। वह विदेशी युवती इन लफंगों का पुरजोर विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। इसी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में अपना एक ट्वीट किया है।इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या कहती है दिल्ली पुलिस 

वहीं मामले पर अब दिल्ली पुलिस ने, बताया कि वीडियो थाना पहाड़गंज के इलाके का है और होली के दिन का है। लड़की जापानी पर्यटक है जो पहाड़गंज में रह रही थी और अब बांग्लादेश चली गई है। लड़की ने दिल्ली पुलिस या दूतावास को कोई शिकायत/कॉल नहीं की है। इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने घटना को स्वीकार/स्वीकार किया है। ये सभी पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं और होली का लुत्फ उठाने के लिए उस रास्ते गए थे।

पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है, हालांकि गुण-दोष के आधार पर और लड़की की शिकायत के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। हालांकि पुलिस ने जापान एंबेसी को अब इस बाबत एक पत्र लिखकर पीड़ित युवती के बारे में जरुरी जानकारी मांगी थी। इसी के साथ वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान के भी अब पुरजोर प्रयास किए जा रहे थे।

अब दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की जांच नए सिरे से कराने का फैसला किया है। इसके लिए पुलिस पीड़ित युवती और आरोपी युवकों की पहचान में भी जुटी है।इसके पहले पुलिस के मुताबिक एक विदेशी महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था, लेकिन उसे कुछ देर बाद ही डिलीट भी कर दिया। इस संबंध में किसी ने भी अब तक कोई भी पुलिस कंप्लेंट नहीं दी है। पुलिस खुद इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है विडियो में 

इस वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि होली के दिन कुछ युवक एक विदेशी युवती को घेर कर उसे जबरन रंग लगा रहे हैं। युवती आरोपी युवकों से बचने का प्रयास कर रही है। अपना चेहरा उसने हाथों से ढंक लिया है।बावजूद इसके, एक युवक मानने को तैयार नहीं हैं। इतने में एक युवक अंडा लेकर आता है और युवती के सिर पर फोड़ देता है। वहीं एक दूसरा युवक युवती के मुंह के पास आकर बोलता है हैप्पी होली। युवती इस युवक को चांटा भी मारती है। 

वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में अपना एक ट्वीट किया है।