गडचिरोली लोकसभा चुनाव 2024 (फाइल फोटो)
गडचिरोली लोकसभा चुनाव 2024 (फाइल फोटो)

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में अप्रैल में तीन नगर निगमों (Municipal Corporations) के लिए चुनाव (Delhi Municipal Elections) होंगे। राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने अधिसूचित किया है कि, दिल्ली में तीन नगर निगमों के लिए चुनाव अप्रैल में होंगे और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन बुधवार से शुरू होगा। महामारी के कारण प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सीमा 1250 निर्धारित की गई है। 23 फरवरी से प्रभावी वार्डों के लिए निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, “आम जनता, राजनीतिक दलों और सभी संबंधितों की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि दिल्ली के तीन नगर निगमों के 272 वार्डों के लिए आम चुनाव अप्रैल- 2022 में होने हैं।”

    नोटिस में कहा गया है कि, आम जनता, इच्छुक उम्मीदवार, राजनीतिक दल 28 फरवरी तक मतदान केंद्रों की सूचियों का निरीक्षण कर सकते हैं और संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास सुझाव और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों में फैले 14,000 से अधिक मतदान केंद्र हैं। बता दें कि, दिल्ली में तीन नगर निगम हैं – उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम। इससे पहले निकाय चुनाव अप्रैल 2017 में हुए थे।