Amritpal Singh

Loading

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस वारिस पुनब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश रही है। अमृतपाल  का पता लगाने के लिए पुलिस अन्य राज्यों की मदद भी ले रही है। इसी बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इससे पुलिस को शक है कि वीडियों में देखा जा रहा शख्श अमृतपाल ही है। यह सीसीटीवी फुटेज दिल्ली का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस को कई दिनों से शक है कि अमृतपाल राजधानी में ही कहीं छुपा हुआ है। हालांकि, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ का कहना है सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उसमें जो युवक दिखाई दे रहा है वह अमृतपाल सिंह है। पुलिस गहनता से फुटेज की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह 21 मार्च का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मास्क पहने हुए एक शख्स को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है मास्क पहना हुआ शख्स ही अमृतपाल है। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस वीडियो की जांच की जा रही है। 

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस चला चुकी है ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस ने भी इससे पहले भी एक बार सर्च ऑपरेशन चला चुकी है, जब पुलिस को अमृतपाल सिंह के दिल्ली में छुपे होने का इनपुट मिला था। हालांकि, पुलिस द्वारा ऑपरेशन चलाने के बाद भी अमृतपाल सिंह का पता नहीं चल पाया था। वहीं, अमृतपाल के नेपाल जाने की भी सूचना मिली थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है।

जल्द ही पकड़ लिया जाएगा अमृतपाल सिंह

 इससे पहले, पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कहा कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा तथा इस संबंध में कई एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। 

अब तक फरार है अमृतपाल सिंह 

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को पंजाब में अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और अमृतपाल उसके बाद से लापता है। सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह कई बार अलग हुलिया में दिखा, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। हालांकि, पुलिस ने उसके कई साथियों को पकड़ा है।