BJP Flag
भाजपा

Loading

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections 2023) के दूसरी सूची जारी की है। अपने दूसरे लिस्ट में बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर (Narendra Tomar) को दिमनी से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा।

लिस्ट में मंत्रियों के अलावा कई सांसदों के नाम शामिल 

सूचि में मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं।  कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर, पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने की अपनी कोशिश को रेखांकित किया है। उनमें से अधिकांश नेता कई बार से अपनी लोकसभा सीट जीत आ रहे हैं।

पिछले महीने की थी पहली सूची जारी

दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।