
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। दरअसल, पहली सालगिरह पर पति ने पत्नी को एक ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसे देखकर उसकी दुनिया ही हिल गई है। पति ने अपनी पत्नी को सालगिरह पर गिफ्ट के तौर पर सौतन दिया है। दरअसल, पति ने दूसरा ब्याह रचा लिया है। जिसके बाद पहली पत्नी बुधवार को SP ऑफिस शिकायत करने लिखाने पहुंची।
रेप केस में फंसा तो की शादी, अब पहली सालगिरह पर मिली सौतन
पहली पत्नी ने पुलिस को बताया कि, पति ने प्यार के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए थे। फिर बाद में वह शादी से मुकर गया, जिसके बाद उसने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। तब जाकर उसके पति ने उससे शादी की थी। यह मामला सिरसौद थानाक्षेत्र का है। पीड़ित महिला का कहना है कि 10 जून 2021 को उसकी शादी बीपी नाम के युवक से हुई थी। और अब 10 जून 2022 को ही उसने दूसरी शादी कर ली है।
पति ने पीटकर घर से भगाया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसकी शादी को एक साल हो गए हैं। इसी दौरान उसे चिकनपॉक्स हो गया था। उसकी इसी बीमारी का फायदा उठाते हुए पति के परिजन ने उसकी दूसरी शादी करवा दी। जिसके बाद पहली पत्नी ने इस शादी का विरोध किया तो उसके पति ने उसे बहुत पीटा और उसे घर से भी भगा दिया।
दहेज़ की वजह से टूटी थी शादी
पीड़िता के सानुसार, साल 2018 में पहली बार उसकी शादी की बात चली थी, लेकिन बाय दहेज पर आ कर रुक गई। क्योंकि, लड़के के पिता ने इतना दहेज मांग लिया कि पीड़िता के घरवाले इसे देने में सक्षम नहीं थे। इसी वजह से यह शादी टूट गई थी। लेकिन, फिर कुछ दिनों बाद पीड़िता के पास बीपी का साल आता है और वह उससे शादी करने की बात कहता है। उसके बार-बार कहने पर पीड़िता उसकी बातों में आ जाती है।
शादी का झांसा देखकर किया रेप
वहीं बीपी ने पीड़िता से ये भी कहा था कि, पढ़ाई के लिए वह शिवपुरी में कमरा लेकर रहे। पीड़िता ने उसकी बात मान ली और शिवपुरी में किराए के रूम में रहने लगी। जहां, बीपी आने-जाने लगा और इसी दौरान बीपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार संबंध भी बनाए। लेकिन, फिर साल 2019 में बीपी ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने बीपी पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। हालांकि, 10 जून 2021 को परिवार की रजामंदी के बाद बीपी ने उससे शादी की थी।