
नई दिल्ली/विदिशा. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के विदिशा (Vidisha) जिले में बोरवेल (Borewell) में गिरे बच्चे लोकेश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं मेडिकल टीम बच्चे को फिलहाल अस्पताल ले गई है। यहां अब उसकी स्वास्थ्य जांच होने को है। घटना पर विवरण का इंतजार है।
#UPDATE | Madhya Pradesh: Lokesh, the boy, who fell into a 60 feet deep borewell yesterday in Vidisha has now been rescued. Details awaited.
The boy was stuck at a depth of 43 feet. pic.twitter.com/CfyeMw4Lv1
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 15, 2023
जानकारी दें कि, विदिशा में 8 साल का बच्चा एक बोरवेल में गिर गया था,जिसकी गहराई 60 फीट है और वह 43 फीट पर फंसा था। SDRF की 3 और NDRF की 1 टीम मौके पर है।बच्चे को बहुत ही बारीकी से मॉनिटर किया जा रहा था। उसे समुचित ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी लेकिन उससे बात नहीं हो पाई थी और न ही खाना पहुंचाया जा सका था।
मामले पर समीर यादव,सहायक पुलिस अधीक्षक, विदिशा ने बताया था कि, NDRF की टीम ने ऑपरेशन को अपने हाथों में ले लिया है और अब वो इस पैरेलल की गहराई से बोरवेल की गहराई के बीच टनल बनाएगी। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए पहले प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा और फिर टनल बनाया जाएगा। इस कार्य 1।5-2 घंटे लग सकते हैं। ऐसे में अब काफी मेहनत के बात बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है।