महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 183 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में एक मरीज की मौत

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी कमजोर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण 183 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,73,339 और मृतक संख्या 1,47,783 हो गई है।

    219 लोग कोरोना मुक्त हुए

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 219 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,74,060 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 902 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    https://twitter.com/ANI/status/1509499447717232640

    मुंबई में 42 नए मरीज

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,995 हो गई है। शहर में अब तक 16,559 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 64 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,156 हो गई है। फिलहाल शहर में 280 एक्टिव मरीज है।

    सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अधिकांश लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राज्य में तेजी से टीकाकरण हुआ जिससे काफी हद तक कोरोना संकट टल गया है। इसलिए अब सरकार ने सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। मास्क का उपयोग वैकल्पिक है। हालांकि, राज्य सरकार ने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।