औरंगाबाद की सड़कों पर दौड़ेगी 100 स्मार्ट बसें

    Loading

    औरंगाबाद : स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Smart City Development Corporation) ने नागरिकों को बड़े पैमाने पर राहत पहुंचाते हुए बस चलाने के लिए जरुरी कंडक्टर (Conductor) और चालकों (Drivers) की नियुक्ति के लिए निजी एजेंसी का चयन किया है। जिसके चलते आगामी एक महीने में शहर के सडकों पर 100 बसें (Buses) नागरिकों की सेवा के लिए दौड़ेगी। 

    बता दे कि महानगरपालिका प्रशासक और औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ आस्तिककुमार पांडेय के मार्गदर्शन में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी माझी स्मार्ट बस सेवा चला रही है। गत वर्ष दीपावली से पूर्व एसटी महामंडल के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्मार्ट बस सेवा कई महीने तक प्रभावित हुई थी। हड़ताल के चलते नागरिकों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर सीईओ आस्तिककुमार पांडेय के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी ने 86 पूर्व सैनिकों को सेवा में शामिल कर बस सेवा आरंभ की। इसके बावजूद और 100 बसें चलाने के लिए और मनुष्यबल की जरुरत थी। इस मनुष्यबल की आपूर्ति के लिए स्मार्ट सिटी बोर्ड की ओर से एजेंसी की नियुक्ति की इजाजत ली गई। उसके बाद स्मार्ट सिटी ने निविदा प्रक्रिया अपनाकर एजेंसी की नियुक्ति की। जिसमें जालना के साई एजेंसी को यह ठेका दिया गया। 

    एजेंसी द्वारा चरण-चरण में नियुक्त किए जाएंगे कंडक्टर और  चालक 

    स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त सीईओ अरुण शिंदे ने बताया कि चरण-चरण में साई एजेंसी के माध्यम से कंडक्टर और चालकों की भरती की जाएगी। आगामी एक महीने में सभी 100 बसों नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्मार्ट सिटी बस का मुख्य चालन व्यवस्थापक राम पवनीकर, उपव्यवस्थापक सिध्दार्थ बनसोड, प्रकल्प सहयोगी ऋषिकेश इंगले परिश्रम कर रहे है। स्मार्ट सिटी के इस निर्णय के चलते नए से कंडक्टर और चालकों की भरती होकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होकर सिटी बस सेवा पर निर्भर लोगों को बड़े पैमाने पर राहत मिलने का दावा स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त सीईओ अरुण शिंदे ने किया।