Doctors
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 1432 पदों के भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में फैसला लिया है। दो दिन पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य में मार्ड के डॉक्टरों ने हड़ताल किया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी समस्याओं को समझकर समाधान करने का आश्वासन दिया था। माना जा रहा है कि, राज्य सरकार की और से यह निर्णय लिया गया है। 

    एबीपी माझा की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के 1432 पदों को भरने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। 

    उल्लेखनीय है कि, पूरे महाराष्ट्र में दो दिन पहले राज्य भर के करीब 7 हजार रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में से एक यह थी कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए। वहीं, इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत की थी। वहीं, उन्होंने राज्य में रेजिडेंट डॉक्टरों के रिक्त 1432 पदों को दो दिनों के भीतर भरने का वादा भी किया था। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली गई थी।

    यह थी मांगे 

    सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी छात्रावासों की खराब गुणवत्ता बढ़ाना, सातवें वेतन आयोग के अनुसार महंगाई भत्ते के भुगतान,  सरकार द्वारा कोविड सेवा बकाया का भुगतान, रेजिडेंट डॉक्टरों के 1,432 पदों की भर्ती और एसोसिएट और एसोसिएट और सहायक प्रोफेसरों के रिक्त पदों को तत्काल भरने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की थी।