महाराष्ट्र: हाल ही में बीजेपी की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में बीजेपी की नई कार्य स्थितियों की घोषणा की है। बीजेपी की इस राष्ट्रीय टीम में महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, विजया राहटकर और पंकजा मुंडे को नियुक्त किया गया है। ऐसे में अब खबर है कि पंकजा मुंडे पर चुनाव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आइए यहां जानते है पूरी खबर…
बीजेपी नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री का पद सौंपा गया है। वहीं विजया राहटकर और पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जी हां आपको बता दें कि बीजेपी की नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी बी. एल संतोष का तबादला हो गया है। शिव प्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
Bharatiya Janata Party releases list of its central office bearers – Bandi Sanjay Kumar, Radhamohan Agrawal inducted as general secretaries pic.twitter.com/vFfZscJI0B
— ANI (@ANI) July 29, 2023
महाराष्ट्र से राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए विनोद तावड़े को मौका दिया गया है। जबकि पंकजा मुंडे और विजया राहटकर को राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में इन नियुक्तियों को विशेष महत्व मिल गया है।