Buldhana Minor Rape
अलवर जिले में नाबालिग दुष्कर्म,

Loading

बुलढाणा: जहां देश कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहा है, वहीं आज भी कुछ ऐसी घटनाएं है जो हमारे देश में इंसानियत शर्मसार कर रही है। एक ऐसी ही घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldhana) से सामने आई है। दरअसल यहां एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape of a Minor) हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की। तभी इस मामले का पर्दाफाश हुआ। 

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश 

मिली जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई इस वजह से पीड़ित बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है। उसे इलाज के लिए अकोला में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गयी है। 

मौके से भागा आरोपी 

दिल दहला देने वाली यह घटना बुलढाणा जिले के बोराखेड़ी थाने की है। इसी थाने की सीमा के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक सत्रह वर्षीय युवक ने चॉकलेट का लालच देकर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म  करने की चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया। 

खून से लथपथ मिली बच्ची 

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। लड़की बेहोश हो गई, लेकिन आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गया। शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति सूने मकान के पास से गुजर रहा था, तभी मकान से आवाज आई।फिर उसने घर का दरवाजा खोला तो पीड़ित बच्ची नजर आई। उस वक्त उसके शरीर से खून बह रहा था। इसके बाद उन्हें बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस तरह यह घटना सामने आई है।