महाराष्ट्र: चंद्रपुर में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला, 2 की मौत, 4 घायल

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां मधुमक्खियों के हमले में दो की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नागभीड तालुका के सेवन सिस्टर हिल में हुई। मृतकों की पहचान अशोक मेंढे और गुलाबराव पोचे के रूप में हुई है, बता दें कि  इन दोनों मृतकों की उम्र करीब 60 साल है। इन पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पहाड़ से उतरना बहुत कठिन था, इसलिए वे पहाड़ से नहीं उतर सके और इस हमले में मारे गए। आइए जानते है पूरी खबर… 

पहाड़ी पर महादेव का मंदिर

इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि नागभीड़ तालुका में एक स्थान है जिसे सेवन सिस्टर हिल कहा जाता है। इस पर्वत पर महादेव का मंदिर है। इस महादेव को देखने के लिए सैलानियों का तांता लगा रहता है। लेकिन इस पहाड़ पर मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। बीती दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस वजह से हुई मौत 

मधुमक्खी के हमले में मरने वालों में अशोक मेंढे और गुलाबराव पोछे के नाम हैं। इस पर्वत से उतरना बहुत कठिन है। इसलिए जब मधुमक्खियों ने हमला किया तो वे नीचे नहीं उतर सके। इस हमले में उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे एनजीओ की मदद से उनके शव को पहाड़ से नीचे उतारा गया। फ़िलहाल इस घटना से चंद्रपुर में सनसनी ,मची हुई है।