shinde,
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फ़ाइल फोटो)

Loading

मुंबई : महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश से राज्य के कई जिलों में काफी नुकसान हुआ है। तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) राज्य भर में बेमौसम बारिश के बाद ‘कृषि संकट’ (Agriculture Crisis) पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

दरअसल, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कृषि संकट पर चर्चा सह्याद्री गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इस बैठक में सीएम शिंदे फसल नुकसान के बाद उपचारात्मक उपायों और किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का पहले ही काफी नुकसान हुआ है।

सिर्फ अकोला ही नहीं बल्कि राज्य के कई ऐसे जिले हैं। जहां फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन फसलों में गेहूं, प्याज, तरबूज, पपीता, नींबू और अन्य सब्जियों और फसलों का समावेश है। तो वहीं रविवार की शाम अकोला में तूफानी बारिश की वजह पारस गांव में टीन शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने (Old tree Fell)  से 30-40 लोग घायल हुए। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिंदे रविवार को अयोध्या पहुंचे थे। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और साथ ही सरयू नदी के तट पर महाआरती भी की। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। हालांकि, अब वापसी के बाद CM कृषि संकट पर चर्चा करेंगे।