Know why women came down on the roads by playing a plate in Raver, Jalgaon

    Loading

    रावेर : पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों ने हर घर का बजट (Budget) बिगाड़ दिया है। बढ़ती महंगाई के प्रति केंद्र सरकार (Central Government) की उदासीनता को लेकर कांग्रेस (Congress) लगातार हमलावर रही है। पेट्रोल- डीजल- रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ  खाद्य तेल के बढ़ते दाम को लेकर शुक्रवार को रावेर शहर में कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) की ओर से रावेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिरीष चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को रावेर शहर में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस ने पेट पर थाप लगाकर, घरेलू गैस, मोटर साइकिल पर माल्यार्पण कर थाली बजाओ आंदोलन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल के बढ़ते भाव का विरोध किया।

    2014 में घरेलू सिलेंडर के दाम जहां 417 रुपए थे वह सब्सिडी हटाकर अब 970 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसी तरह पेट्रोल 2014 में 71.41 रुपए प्रति लीटर था वह अब 115 रुपए तक जा पहुंचा है। डीजल भी 55.49 से 100 तक जा पहुंच गया है। इसी प्रकार अन्य चीजों के भी दाम तेजी से बढ़ गए हैं। सावन मेढ़े ने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है यह अभियान देशव्यापी तौर पर जारी है।

    शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे शुरू हुए आंदोलन में कांग्रेस, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश्वर महाजन, रावेर नगराध्यक्ष दारा मोहम्मद,  पूर्व नगराध्यक्ष हरीश गनवाणी, उपाध्यक्ष विनायक महाजन, युवक तालुकाध्यक्ष योगेश पाटील, उपाध्यक्ष राहुल पाटील, रुबाब तडवी, भरत,कुवर,सावन मेढे, धुमा तायडे, गुलशेर तडवी, प्रताप राठौड़, प्रकाश सूरदास राजू सवरणे, संतोष पाटील, गुणवंत सातव, मानसी पवार, भाग्यश्री पाठक, प्रतिभा मोरे समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    इस मौके पर कांग्रेस तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश्वर महाजन, रावेर नगराध्यक्ष दारा मोहम्मद, उपाध्यक्ष विनायक महाजन, पूर्व नगराध्यक्ष हरीश गणवाणी,योगेश पाटिल, राहुल पाटिल, आदिवासी सेल अध्यक्ष दील रुबाब तडवी, जिला उपाध्यक्ष भरत कुंवर, मानसी पवार, प्रतिभा मोरे, महिला सेवादल तहसील अध्यक्ष भाग्यश्री पाठक, सावन मेढे, धूमा तायडे, रामदास लहासे, एड. योगेश गजरे, राजू सवरणे, महेंद्र पवार, प्रकाश सूरदास,संतोष पाटील,गुणवंत सातव,नितीन चौधरी, गुलशेर तडवी, प्रताप राठोड, सुभाष वानखेड़े, अमजद खान आदि उपस्थित थे।

    जीना हुआ मुश्किल : चौधरी

    आंदोलन के दौरान विधायक चौधरी ने कहा कि केंद्र द्वारा बढ़ाई गई महंगाई के चलते आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है, यही नहीं गृहिनियो का बजट भी बिगड़ गया है। भाजपा ने हर घर की रसोई, बाथरूम और वाहनों पर कब्जा कर उनके वित्तीय बजट को बिगाड़ा है। केंद्र सरकार ने कोरोना मुक्ति के लिए थाली बजवाई थी, कोराना तो गया नहीं लेकिन महंगाई जरूर घर कर गई। लिहाजा अब हम लोगों को चुनावों से पहले थाली बजाकर जगा रहे हैं। 2024 में मोदी सरकार पूरी तरह खत्म हो जाएगी।