maharashtra, maratha reservation, eknath shinde
एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस

Loading

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर अब जगह-जगह जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। वहीं कोई समर्थन में अपना इस्तीफा दे रहा है तो कहीं आंदोलनकारी टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर आज इस आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन के बीच आज महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए गए। 

वहीँ एक बड़ी खबर के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हुए फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण देने पर सभी दल एकमत हैं। हिंसा को लेकर सभी ने पुरजोर निंदा की है। कानूनी प्रक्रिया के बाद स्थायी आरक्षण दिया जाएगा।

इस बाबत आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सर्वदलीय बैठक में सभी इस बात पर सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए।यह निर्णय लिया गया कि आरक्षण कानून के दायरे में होना चाहिए और अन्य समुदायों के साथ अन्याय किए बिना होना चाहिए।” उन्होंने आज यह भी कहा कि,  “मैं मनोज जरांगे पाटिल से अनुरोध करता हूं कि सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें।यह विरोध एक नई दिशा लेने लगा है।।।आम लोगों को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने और राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”

जानकारी दें कि शिवसेना (UBT) के सांसद विनायक राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है और मराठा तथा धनगर समुदायों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। यह पत्र 31 अक्टूबर को लिखा गया था। पत्र में कहा गया है कि शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आगामी 5 या 6 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू से मिलना चाहता है।