Corona: Health Chairman's wife Corona

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,265 केस सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राजधानी मुंबई (Mumbai) में 20 हजार से अधिक मामले और 4 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा राज्य में 79 नए ओमिक्रॉन (Omicron) संक्रमित मिले हैं और इन सभी की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से मिली है। इस बात की जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 36,265 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,93,297 और मृतकों की संख्या 1,41,594 हो गई है।

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8,907 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक  65,33,154  लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में  1,14,847 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 96.17 और डेथ रेट 2.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 5,85,758 होम क्वारंटाइन और 1,368 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    महाराष्ट्र में 876 ओमिक्रॉन संक्रमित

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर ओमिक्रॉन के 79 मामले दर्ज किए गए हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 57 मुंबई में मिले हैं, जबकि ठाणे में 7, नागपुर में 6, पुणे शहर में 5, पुणे ग्रामीण में 3 और पिंपरी चिंचवड़ में 1 मरीज मिला है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 876 हो गई हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि ओमिक्रॉन संक्रमितों में अब तक 381 लोग वायरस मुक्त हो चुके हैं।

    मुंबई में मिले 20,181 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 20,181 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 2,837 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 88% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,53,809 हो गई हैं, जबकि मृतकों की 16,388 हो गई है। शहर में अब तक 7,55,563 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 79,260 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 67,487 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 139,92,095 नमूनों की जांच की जा चुकी है।