mega block
File Photo

    Loading

    मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) के ठाणे (Thane) और कलवा (Kalwa) स्टेशनों के बीच शनिवार से अप और डाउन स्लो लाइनों पर 36 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक (36 Hours Infrastructure Block) होगा। इस दौरान ठाणे-दिवा (Thane-Diva) 5वीं और 6वीं लाइनों के संबंध में नए बिछाए गए ट्रैक और क्रॉसओवर को शुरू करने के लिए कट और कनेक्शन का कार्य किया जायेगा। शनिवार को दोपहर 2 बजे से सोमवार की सुबह 2 बजे तक ब्लॉक रहेगा। 

    ठाणे और विटावा रोड अंडर ब्रिज के बीच नए बिछाए गए ट्रैक को काटकर मौजूदा डाउन और अप स्लो लाइन से जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे और कलवा में यार्ड रीमॉडेलिंग और इंटरलॉकिंग व्यवस्था में परिवर्तन के संबंध में क्रॉसओवर, टर्न आउट, डिरेलिंग स्विच को शुरू करने के लिए इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल और दूरसंचार कार्यों को करने के लिए 7 टावर वैगन, 3 यूनिमैट / डुओमैटिक मशीन, 2 डीजल मल्टी लोको, एक गिट्टी रेक, 1 डीबीकेएम आदि का उपयोग किया जाएगा।

    ट्रेनों के परिचालन में बदलाव 

    शनिवार को दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को अप फास्ट लाइन पर कल्याण और माटुंगा के बीच डाइवर्ट किया जाएगा और ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा, कलवा, नाहूर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी आगे इन्हें अप स्लो लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा। 

    ट्रेन को किया जाएगा डायवर्ट

    अपराह्न 2 बजे के बाद अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को कल्याण और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। शनिवार को दोपहर 12.54 से 1.52 बजे तक दादर से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी जो कि विद्याविहार, कांजुरमार्ग, नाहूर, कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। अपराह्न 2 बजे के बाद डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को डाउन फास्ट लाइन पर मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डायवर्ट किया जाएगा और कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

     कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी

    ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को क्रमशः ठाणे, दिवा, डोंबिवली और कल्याण से ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। सीपीआरओ शिवाजी सुतार के अनुसार रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निकायों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है। संपूर्ण ब्लॉक अवधि के दौरान डोंबिवली से आरम्भ/समाप्त होने वाली लोकल सेवाए उपलब्ध नहीं होंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान स्लो लोकल, ठाणे, डोंबिवली और दिवा में फास्ट लाइन प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी। सोमवार को लोकल निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेंगी।

    मेल-एक्सप्रेस सेवाएं रद्द 

    शुक्रवार और शनिवार को आरम्भ होने वाली 12112 अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस। 12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस, 17611 नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8 और 9 को आरम्भ होने वाली 11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस, 12071/12072 मुंबई-जालना-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस,12109/12110 मुंबई-मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस, 11401 मुंबई-आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस, 12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन 12111 मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस, 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस,11139 मुंबई-गडग एक्सप्रेस, 17612 मुंबई-नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रविवार और सोमवार को 11402 आदिलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस, 11140 गडग-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 17317 हुब्बल्लि-दादर एक्सप्रेस यात्रा आरम्भ की तिथि 7 और 8 जनवरी 11030 कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस पुणे में टर्मिनेट और 11029 मुंबई – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस यात्रा आरम्भ की तिथि 9 और 10 जनवरी को 17318 दादर- हुब्बल्लि एक्सप्रेस यात्रा 8 व 9 जनवरी को ओरिजिनेट की गई है।